नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 22 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की वृद्ध महिला सावित्री देवी एव उनके पुत्र पवन कुमार को पीट पीट कर अधमरा कर दिया. मारपीट में घायल मां बेटे को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जहां वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं मारपीट की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ टी एन यादव वहां पहुंचे जहां उन्होंने मामले की जानकारी ली.


पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि पड़ोस के शंकर मंडल, सच्चिदानंद मंडल व अन्य ने मारपीट कर घायल किया है. उन्होंने कहा कि उन लोगो ने पूर्व में भी हम लोगों के साथ मारपीट किया था. घटना के संबंध में नवगछिया थाना में आवेदन भी दिया था. लेकिन थाना स्तर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर उन लोगों ने पुनः हमलोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.
