नवगछिया : अध्यक्ष पद के लिए चार व महासचिव पद को 3 प्रत्याशी ने पेश की दावेदारी -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया बार एसोसिएशन संघ के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को अध्यक्ष व महासचिव पद पर एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। आखिरी दिन विभिन्न पदों पर 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। विभिन्न पदों के लिए कुल 53 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही निर्वाचन संचालन समिति द्वारा नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची का भी प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी अधिवक्ता सुरेंद्र नारायण मिश्र, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल व भूपनारायण सिंह एवं नीरज कुमार झा ने नामांकन किया है। महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों में अधिवक्ता जयनारायण यादव, मनोज कुमार सिंह व संजीव कुमार भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी प्रभाष चंद्र झा, नीरज कुमार झा, अनुज कुमार चौधरी एवं चंद्रभानु सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।

कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी सतीश चंद्र झा एव कुंदन कुमार चौधरी ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पद पर पांच प्रत्याशी मो. बारिक, कृष्ण कुमार आजाद, नंदलाल यादव, उदयकांत कुमार व तपेश कुमार झा ने नामांकन किया है। सहायक सचिव पद पर आठ प्रत्याशी जयशंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, अमित कुमार झा, विजय कुमार पांडेय, श्यामल किशोर श्यामल, कमल नयन मिश्र एवं राधाकृष्ण सिंह ने नामांकन किया है। वरीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह प्रत्याशी श्रीकिशोर झा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अरुण कुमार साह, किशोर कुमार मिस्त्री, विमल कुमार सिंह एवं गिरिश चंद्र झा ने नामांकन दाखिल किया है।

कल होगी नामांकन पत्रों की जांच

निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता राकेश चौधरी ने बताया कि कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 18 मार्च को की जाएगी। नाम वापसी की की तिथि 19 मार्च है। 19 मार्च को 11 बजे से तीन बजे तक जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं नामांकन वापस ले सकते हैं। 19 मार्च को ही संध्या 4:30 बजे स्वीकृत नामांकन की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य पद पर नौ प्रत्याशी प्रकाश चंद्र यादव, विमल प्रसाद सिंह, सुभाषचंद्र ठाकुर, उमेश प्रसाद गुप्ता, हिमांशु कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिगंबर यादव, लालन कुमार मंडल व किशोर कुमार झा नामांकन किया। पुस्तकालय सदस्य पद पर प्रेमनारायण चौधरी, राकेश पोद्दार, सुमित कुमार डिडवानिया, सुनील कुमार, राजकिशोर सिंह दो ने नामांकन किया है। निगरानी सदस्य के लिए राजकिशोर पोद्दार, प्रकाश चंद्र यादव, कमलेश्वरी मंडल, मनोज कुमार व अंकेक्षक पद के लिए अखिलेश कुमार, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश झा ने नामांकन दाखिल किया है।