बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी अंकित कुमार के साथ गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे लूट और मारपीट की घटना हुई। पीड़ित अंकित कुमार ने बताया कि वह रेलवे कर्मचारी को दूध देकर अपने घर लौट रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसी दौरान सर्वोदय विद्यालय के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद छीन लिए। शोर मचाने पर दोनों युवक चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी बिहपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवल किशोर दास ने तुरंत बिहपुर थाना को दी। पीड़ित ने भी थाना पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

