नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर भाई-भाई के बीच विवाद चल रहा है। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार सुबह 10 बजे छोटे भाई सुनील यादव ने बड़े भाई अनिल यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनिल यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए उनका बेटा भी इस हमले में घायल हो गया। दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, अनिल यादव को खून की आवश्यकता है।
जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद

पीड़ित अनिल यादव ने बताया कि उनके पिता मैनेजर यादव की मौत हो चुकी है। वे कुल तीन भाई हैं। पिछले कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत और पारिवारिक स्तर पर समझौते की कोशिश की गई। लेकिन सुनील यादव हर बार विवाद खड़ा कर देता था।
अनिल यादव ने परबत्ता थाना में छोटे भाई सुनील यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद पीड़ित अनिल यादव ने परबत्ता थाना में आरोपी भाई सुनील यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता का देहांत हो चुका है। वे कुल तीन भाई हैं। कई बार आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा करने की कोशिश की गई, लेकिन सुनील यादव हर बार विवाद खड़ा कर देता था।

घटना के बाद से आरोपी सुनील यादव मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। परबत्ता थाना प्रभारी सुबोध पास वान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना से गांव में तनाव का माहौल है और लोग आपसी रंजिश की इस भयावह परिणति को लेकर स्तब्ध हैं। एक तरफ जहां रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है। कानून व्यवस्था की परीक्षा भी है कि दोषी को कब तक सजा मिलती है।
