नवगछिया पुलिस जिले के तुलसीपुर के पास 2 टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गई और 2 लोग जख्मी हो गए। मृतक रामदेव मंडल (60) मुंगेर के नौवागढ़ी का रहने का रहने वाला था। जख्मी केदार मंडल और रणवीर मंडल भी उसी गांव के रहने वाले हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामदेव मंडल अपने रिश्तेदार का लगन लेकर गौरीपुर गांव से नौवागढ़ी लौट रहा थे। रास्ते में तुलसीपुर के पास सामने से एक दूसरी टेम्पो ने टक्कर मार दिया। इसमें तीनों जख्मी हो गए। परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रामदेव की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद शादी भी रुक गई है। उधर, हादसे की जानकारी पाकर नौवागढ़ी से अन्य परिजन भागलपुर पहुंच गए। बरारी पुलिस ने जख्मी केदार मंडल का बयान लेकर संबंधित थाने को भेज दिया है।

