नवगछिया : अवैध कार्यों की सूचना पर नपेंगे इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष.. होली, शबेबरात पर विशेष अभियान

Crime Reoprts

नवगछिया। नवगछिया एसपी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ बीते माह हुए कांडों के उद्भेदन पर चर्चा की गयी। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कार्य पर इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष नपेंगे। एसपी ने कहा कि भागलपुर जैसी घटना नहीं हो, इसके लिए अवैध कार्य नहीं हो।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने कहा कि उत्पाद विभाग के एलटी द्वारा बरामद शराब के मामले में गिरफ्तारी पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा हत्या, लूट, एससी-एसटी केस एवं पुलिस पर हुए हमले से संबंधित कांडों की समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि अपराध गोष्ठी में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

रंगरा, गोपालपुर थनाध्यक्ष पुरस्कृत

एसपी ने कहा कि रंगरा में 13 लाख तीस हजार रुपया लूट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी रुपए बरामद करने के साथ साथ आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए लिए रंगरा थाना अध्यक्ष महताब खान और गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार को पुरस्कृत किया गया।

प्रोबेशनरों ने किया अच्छा कार्य

एसपी ने कहा कि रंगरा ओपी के प्रशिक्षु दारोगा चनवीर यादव ने रंगरा में एक ट्रक चालक से हुई लूटपाट के बाद त्वरित कार्रवाई कर एक घण्टे में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ लूटे सभी रुपए भी बरामद किया। खरीक थाना के एक एएसआई ने लूट पाट करते आपराधियों का पीछा किया।अपराधियो द्वारा गोली चलाई जाने के बावजूद दो लुटेरों को खदेड़ कर पकड़ा। दोनों को पुरस्कृत किया गया।

होली, शबेबरात के लिए चलेगा विशेष अभियान

एसपी ने कहा कि हरनाचक में दुकानदार की हत्या में एक दिन पूर्व हुआ विवाद का मामला सामने आ रहा है। वहीं जगतपुर में युवक की हत्या में मामले में भी आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। दोनों मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। एसपी ने कहा कि होली शबेबरात को लेकर शराब की धड़पकड़ के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

अपराध गोष्ठी में इंस्पेक्टर भारत भूषण, अमर विश्वास, थानाध्यक्ष महताब खां, नीरज कुमार, राजकुमार सिंह, रामचन्द्र यादव सहित सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया।