नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी में अपनी पुत्री निशा किरण को बहला-फुसलाकर गायब कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड 16 निवासी मो पप्पू मनियार के पुत्र मो पिंटू सहित कुल छह लोगों को नामजद करते हुए किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिव नारायण सिंह ने अपने आवेदन में बताया है कि 12 जनवरी को उनकी पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी. लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. खोजबीन के दौरान पता चला कि मो पिंटू व उनके परिवार के लोगो ने मिलकर मेरी पुत्री को गायब कर दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

