नवगछिया : सोमवार की देर रात खरीक एवं नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में कोसी इलाके का कुख्यात अपराधी नया टोला भवनपुरा निवासी पप्पू यादव एवं खरीक के ही गणेशपुर निवासी विपिन यादव को गिरफ्तार कर नीरज हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुख्यात पप्पू गांव के ही युवक नीरज कुमार हत्याकांड मामले का अनामजद और विपिन नामजद आरोपी है। नवगछिया एसपी एसके सरोज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सोमवार की देर रात सूचना मिली कि दोनों अपराधी खरीक रेलवे स्टेशन के समीप स्थित केला खेत में है और अपने अन्य साथियों को बुलाकर किसी बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। जिसके बाद दोनों थानेदारों ने पुलिस बलों के साथ केला खेत की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दारोगा सूबेदार पासवान, प्रशिक्षु दरोगा ऐजाज रिजवी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। वहीं, गिरफ्तार दोनों अपराधी को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
बता दें कि बीते 13 जनवरी की आधी रात नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के खगड़िया बहियार में अपराधियों ने खरीक थाना क्षेत्र के नया टोला भवनपुरा निवासी नीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसको लेकर मृतक के पिता विलास मंडल ने नदी थाने में गांव के ही कुख्यात मौसम यादव सहित छः अपराधियों पर हत्या का केस दर्ज कराया था।

जिसमें रंगदारी में दूध नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना की प्राथमिकी दर्ज करते ही पुलिस सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई हैं। किन्तु, घटना के मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, एसपी का दावा है कि शीघ्र ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होगा।
