नवगछिया : चोरी की बाइक के साथ परबत्ता पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया | परवत्ता पुलिस ने जमुनियां 14 नंबर सड़क से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों से पूछताछ के बाद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया में पिछले दिनों हुए एक हत्याकांड और दो लूट कांडों का खुलासा कर लेने का दावा किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार अपराधियों में मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा निवासी अमर कुमार यादव, परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां निवासी मो. जुबेर और मीलटोला निवासी मिथुन कुमार है। तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया है कि अपराधियों के पास से पुलिस ने एक अपाचे बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है।

बरामद मोटरसाइकिल का किसी भी प्रकार का किसी भी प्रकार का कागजात आरोपियों के पास नहीं है। पूछ ताछ और पुलिस के पास मौजूद विभिन्न साक्ष्यों के क्रॉस वेरिफिकेशन के बाद नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने 17 दिसंबर 2021 को हुए मो. ऐजाज हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में जुबेर मुख्य रूप से संलिप्त था।