बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती में PET की डेट बढ़ी.. 28 जनवरी से होनेवाली परीक्षा अब इस तारीख को

भागलपुर / पटना

बिहार पुलिस की सिपाही पद पर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक परीक्षण परीक्षा (PET) स्थगित हो गई है। विभाग ने अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया है। इस संबंध में विभाग की वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी नोटिस में CSBC ने कहा है कि इन परीक्षाओं की नई तिथि 9 फरवरी दी गई है। कहा गया है कि पूर्व निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक परीक्षण परीक्षा 9 फरवरी से निर्धारित स्थान पर यथावत होगी।

बता दें बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों की बहाली के लिए 28 जनवरी से 4 फरवरी तक शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी। अभ्यर्थी इन परीक्षाओं से संबंधित एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें। बीते साल 14 व 21 मार्च को सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। जिसका रिजल्ट 6 दिसम्बर को जारी किया गया था। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र पांच जनवरी से पर्षद की वेबसाइट के बिहार पुलिस टैब पर उपलब्ध हो गया है। समय और स्थान की जानकारी प्रवेश पत्र में जो दर्ज है, वही रहेगी।