नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेतरी जीरो माइल से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेतरी में गांजा के तस्करी हो रही है। सूचना के सत्यापन के लिए नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण के नेतृत्व में, परबत्ता थाना, खरीक थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस टीम ने तेतरी जीरो माइल स्थित बस्ती में एक व्यक्ति के घर से पांच किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ साथ उसके घर से छह लाख रुपये भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी गांजा तश्करी में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है। उसके निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस संबंध में नवगछिया पुलिस ने गांजा और पैसे पकड़ाने की बात कबूली लेकिन संख्या बताने से इनकार कर दिया। बताया जता है कि पुलिस के आला अधिकारी शुक्रवार को प्रेस वार्ता में मामले का उद्भेदन करेंगे। देर रात तक नवगछिया आदर्श थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही थी।

