नवगछिया में खनन कानून का भय दिखाकर व्यवसायिक वाहनों से अवैध ऑनलाइन वसूली

सूचना/खबरे

नवगछिया । भागलपुर ट्रक ऑनर एसोसिऐशन की ओर से राज पैलेस नवगछिया में गुरुवार को प्रेस का आयोजन किया गया, जिसनें पुलिस पर ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि खनन कानून का भय दिखाकर व्यवसायिक वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। जिन गाड़ियों की इंट्री नहीं होती है उसको माइनिंग का भय दिखाकर 40 से 50 हजार रुपये की उगाही की जा रही है। अध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने  बताया कि पुलिस के क्रियाकलाप को भागलपुर ट्रक यूनियन कई बार आलाअधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुकी है। लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिला।

बताया कि भागलपुर जिला संगठन के साथ साथ दक्षिणी बिहार के करीब 18 जिलों के व्यवसायिक वाहन मालिक  बिहार ट्रक ऑनर एसोसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर सिंह के नेतृत्व में जल्द ही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

अध्यक्ष ने बताया कि  विक्रमशिला सेतु और पहुंच पथ पर ओवरटेक करने और अंडरलोड या खाली वाहनों को जबरन जुर्माना किस कानून के तहत लिया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु पर धीमी चलने वाली भूसा गाड़ी, टोटो, मवेशी से साइड होकर आगे निकलने पर भी उस क्षेत्र के अधीन थानेदारों के द्वारा गाड़ियों से जुर्माना लिया जाता है। शराब चेकिंग के नाम पर गाड़ियों को सड़क पर वेवजह रोककर रखा जाता है। वहीं सजौर थाना झेत्र और अमडंडा में खुलेआम अवैध बालू की लोडिग का खेल धड़ल्ले से हो रहा है ।एससोसियेशन के सदस्यों ने इस पर रोक लगाने की मांग की।

ऑनलाइन वसूली का चलता है कारोबार :

एससोसियेशन केअध्यक्ष  ने 40 हजार का पर्ची दिखाते हुए कहा कि अब ऑनलाइन वसूली हो रही है। उन्होंने कागज दिखाते हुए कहा कि बीआर10 जीए 3538 ट्रक भागलपुर के एक थाना पर रात्रि के 2.14 मिनट पर पकड़ा गया। ऑनलाइन 40 हजार खाते में डालने के बाद 5.14 सुबह में ट्रक को छोड़ दिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष राजा प्रसाद यादव, लाल बहादुर सिंह, मुकेश कुमार यादव आलोक कुमार, सचिव श्वेत कमल, उप सचिव राजेश कुमार यादव, कार्यकारणी सदस्य कृष्ण मोहन यादव, राकेश कुमार यादव, कंचू राम, सुदर्शन सिंह, धंनजय सिंह मौजूद थे।

किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। इस तरह के अवैध कार्य में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा।- अमित रंजन, एसपी सिटी

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि नवगछिया में ट्रक चालकों से वसूली का मामला अभी तक सामने नही आया है।एक बार वसूली की बात आई थी तो डीआईजी साहब के निर्देश पर मामले की जांच कर कार्रवाई क़ई गयी थी।अगर ट्रक एससोसियेशन वाले वसूली का कोई प्रमाण देते है तो जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।