नवगछिया : तुलसीपुर में मनचले ने विक्षिप्त को मारी गोली, गोली दाहिने पजरे में लगी-Naugachia News

Crime Reoprts

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में विक्षिप्त रघुनन्दन मालाकार को गांव के मनचले विकास मालाकार ने उस समय गोली मारकर जख्मी कर दिया जब रघुनन्दन तुलसीपुर सड़क से गुजर रहा था. उसी समय विकास हथियार लेकर खड़ा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विकास ने यह कहते हुए गोली चला दी कि विक्षिप्त उसे गाली दे रहा है. विकास के प्रतिरोध का विक्षिप्त पर कोई असर नही हुआ. गुस्से से आग बबूला विकास ने विक्षिप्त को गोली मार दी. गोली दाहिने पजरे में लगी है.

इस संदर्भ में जख्मी विक्षिप्त के भाई सीताराम मालाकार ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमे तुलसीपुर के विकास मालाकार को नामजद किया है. खरीक थाना से जख्मी विक्षिप्त को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है.