नवगछिया : तीन बच्चे का पिता आठवीं कक्षा की छात्रा को लेकर फरार, पुलिस छापेमारी रही कर -Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मध्य बिधालय शाहपुर की आठवीं कक्षा की छात्रा प्रेम प्रसंग में तीन बच्चे के पिता के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.छात्रा की मॉ नारायणपुर निवासी शहनाज खातून ने भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज की है. आवेदन में बताया गया है कि 1फरवरी को 9 बजे सुबह घर से बिधालय के लिए पास के ही बिधालय के लिए निकली थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देर शाम तक घर पर नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान पता चला कि नारायणपुर निवासी मो.मुस्ताक के पुत्र मो.डब्लू अली के साथ बहला फुसलाकर प्रेम प्रसंग में फरार होने की जानकारी मिली है. घर पर पुछे जाने पर परिजनों द्वारा गाली गलौज कर भगा देने का आरोप लगाते हुए नारायणपुर निवासी मो. डब्लू अली ,मो.मुस्ताक अली,

हसीना खातुन के विरुद्ध ग्यारह वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा को शादी की नियत से बहला फुसलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.आश्य की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छात्रा की बरामदगी को लेकर संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है.