स्वस्थ रहने के लिए दैनिक दिनचर्या में करें सुधार- Naugachia News

बिहपुर

नवगछिया : स्वस्थ रहने के लिए दैनिक दिनचर्या में सुधार नियमित खान पान एवं संयमित जीवन की आवश्यकता है.  उक्त बातें प्रखंड के मध्य विद्यालय मधुरापुर में शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत दीप-प्रज्वलित कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  विद्यालय के प्राचार्य सूर्यप्रकाश ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का भी ख्याल रखना चाहिए. वस्त्र फ़टे हो पर साफ हो.  अपने आस-पास साफ हो ऐसा ध्यान देना चाहिए. मौके पर मौजूद मिशन के सचिव व इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल नारायणपुर के प्राचार्य ने कहा जब छात्र स्वस्थ रहेंगे तभी उनका मन पढ़ाई में लगेगा और तब स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा, आज चेचक बीमारी को अंधविश्वास में भगवती का दर्जा देते असल मे यह भगवती नही चेचक बीमारी है अगर इससे छुटकारा पाना चाहते है तो अपने आसपास सफाई रखनी होगी, हमारे बापू ने भी स्वच्छ भारत का सपना देखा था उसी सपना को पूरा करने के आदरणीय प्रधानमंत्री के द्वारा योजना चला रही है अगर हमारे आसपास गंदगी नही रहेगी तो हमलोग स्वस्थ रहेंगे. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद मंडल ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हमे खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा. हमे कोई भी गरिष्ठ एवं बासी भोजन नही करना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए एवं कोई भी ताली एवं खुली में रहने वाली चीजों को नही खाना चाहिए. इन्होंने छात्रों को अपने दैनिक जीवन मे योग-व्यायाम को भी अपनाने पर बल दिया. कार्यक्रम में करीब 100 छात्रों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर डॉ सुधांशु कुमार, डॉ शिवराज कुमार, मधुर मिलन नायक, प्रेमशंकर कुमार, अंकित कुमार, राजीव कुमार, रौशन कुमार, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, बोलबम कुमार आदि की अहम भूमिका देखी गयी. कार्यक्रम का संचालन रविकान्त शास्त्री ने किया.