नवगछिया : डीलर से रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में शुक्रवार की देर शाम मिरजाफरी के पूर्व उप प्रमुख को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीलर दिलीप कुमार दास ने पूर्व उप प्रमुख के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें प्रतिमाह 20 हजार रुपये का रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने पर झूठा आवेदन देकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान करने, हत्या की धमकी देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाये थे.
शुक्रवार की देर रात खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार को सूचना मिली कि वह घर पर है. थानाध्यक्ष ने केस के आइओ धर्मेन्द्र कुमार वर्मा और पीएसआई सौरभ कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा. पुलिस ने पूर्व उप प्रमुख के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने पूर्व उप प्रमुख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

