राजमार्ग 31 पर स्कार्पियो के धक्के से बाईक सवार जख्मी -Naugachia News

Crime Reoprts

नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 नारायणपुर चौक के पास थाना परिसर से पाँच सौ मीटर की दुरी पर समस्तीपुर मोहद्दीनगर से नवगछिया की और जा रही तेज रफ्तार से अनियंत्रित स्कार्पियो संख्या – बी आर 01पी जी 6096 ने नगड़पारा से सीडीपीओ के प्राइवेट कार्यालय जाने के दौरान लगभग 10 बजे पेलेटिना बाईक संख्या बीआर 43 सी 7730 पर सवार आँगनवाड़ी की सेविका बेनु देवी व देवर छोटु कुमार सिंह को धक्का मारने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर ओवरलोडिंग ट्रक को पकड़ धकड़ कर रहे थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के साथ पुलिस बल ने स्कार्पियो समेत चालक समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर निवासी मो.अफसाब व सवार गोविंद सिंह व सुमित सिंह को हिरासत में लिया

जख्मी देवर भाभी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. डा.आँनंद मोहन ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया.