बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया आदर्श स्टेशन पर मंगलवार को डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस की बोगी में आग लग गयी। इसके बाद यात्रियों के शोर मचाने से अफरातफरी मच गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री आनन-फानन में भागने लगे। फिर ट्रेन की मरम्मत के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया कि चंडीगढ़ एक्सप्रेस की बोगी संख्या 591175/सी में धुआं उठने के बाद यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। देखते ही देखते पूरी ट्रेन खाली हो गयी। ट्रेन की बोगी के नीचे और ऊपर से धुआं निकल रहा था। घटना सुबह लगभग 9.45 बजे की है। सूचना पर सहायक स्टेशन मास्टर वाल्मीकि प्रसाद ने जाकर ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कराया। इस बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

इस घटना के कारण करीब 35 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री तरह-तरह की चर्चा करते रहे। वहीं कुछ महिलाएं सामान लेकर ट्रेन से दूर जाकर खड़ी थी। स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि 5903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस की आरक्षित बोगी की ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकल रहा था। उसे ठीक कर दिया गया।
