नवगछिया : ट्रैक्टर ने ऑटो को सामने से मारा जबरदस्त टक्कर, हादसे में कई घायल एक की मौ’त-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में खगड़ा और गरैया गांव के बीच सोमवार की शाम एक ट्रैक्टर ने ऑटो को सामने से धक्का मार दिया। हादसे में ऑटो सवार नवगछिया के तेतरी निवासी कैलाश मंडल, संजीव मंडल और शिगो शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कैलाश मंडल की मौत हो गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पर मायागंज अस्पताल पहुंचे परिजन ने बताया कि कैलाश मंडल अपने पुत्र सुबोध मंडल की शादी का छेका चढ़ाने खरीक के अठगामा भरतपुर गांव गया था। साथ में संजीव मंडल और शिगो शर्मा भी गए थे। वहां से शाम में तेतरी लौटने के दौरान बीच रास्ते में तेज गति से आते ट्रैक्टर ने ऑटो में धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी है।

तुलसीपुर में दो पक्षों में मारपीट : थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।जिसमें एक पक्ष से खुशबू देवी उसकी गौतनी बेबी देवी तो दुसरे पक्ष से सौरभ कुमार घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मायागंज रेफर कर दिया। वहीं एक पक्ष से बेबी देवी ने थाने में आवेदन दिया है।