नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी का भीषण कटाव जारी है। कटाव में अब तक एक सौ से अधिक परिवारों का आशियाना गंगा नदी के गर्भ में समा चुका है। कटाव इतना तेज हो है कि देखते ही देखते सब कुछ नदी में समा जा रहा है। अनहोनी की आशंका से सहमे ग्रामीण स्वयं अपने हाथों घर को तोड़कर समानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जुगत लगा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कटाव स्थल पर मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने कहा कि अब तक सरकार के द्वारा हमलोगों को किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। वर्षा व धूप में रहना पड़ रहा है। भोजन-पानी व शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है, ऐसे में हमलोग क्या करें, कुछ समझ में नहीं आता है।
अधीक्षण अभियंता ई शशिकांत सिंहा ने बताया कि फिलहाल हमलोग फ्लड फायटिंग कार्य विशेषज्ञों के निर्देश के आलोक में बालू भरी बोरियों व बम्बो रॉल से कटाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कटाव स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कहा कि जो भी कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है, वह पानी में समा जाता है। कटाव का दायरा बढता ही जा रहा है।

