नवगछिया अनुमंडल के गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले चौबीस घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में राघोपुर में 53 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। रविवार की सुबह 31.31 मीटर पर बह रही है। इस्माईलपुर-बिंद टोली के स्पर संख्या सात पर चौबीस घंटे में 52 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 30.08 मी. पर बह रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोसी नदी में पिछले 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ चोरहर में 29.65मीटर पर बह रही है। मदरौनी में 24 घंटे में 47 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 29.21 मीटर पर कोसी नदी बह रही है।
कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी तटबंध व स्पर सुरक्षित हैं और निगरानी रखी जा रही है।

