नवगछिया : नवगछिया की सड़कों पर जाम की समस्या नियमित हो गई है. हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न होने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. विक्रमशीला पुल एवं पुल पहुच पथ एवं नवगछिया एनएच 31 रविवार को भी जाम के जद में रहा. पुल से लेकर पहुच पथ पर एवं एनएच 31पर पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा. एनएच 31 पर जाम दस किलोमीटर में था. जबकि 15 किलोमीटर विक्रमशीला पुल पहुच पथ जाम के दायरे में था. एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार खरीक के रिलायंस पेट्रोल पंप तक लगा हुआ था. विक्रमशीला पुल की ब्रांच सड़क तेतरी जहान्वी चौक एवं बिहपुर तेतरी 14 नवर सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. एनएच 31 पर तो वाहनो की लंबी कतार के बाद भी वन वे रुट से वाहनों का परिचालन हो रहा था. लेकिन सबसे ज्यादा खराब स्थिति विक्रमशीला पुल पहुच पथ की थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विक्रमशीला पुल पर जाम कारण आम लोगों को नवगछिया से भागलपुर जाने और भागलपुर से नवगछिया आने में लगभग दो से तीन से चार घंटे लग रहे थे. जाम लग जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसके अलावे एनएच 31 पर जाम रहने से बेगूसराय एवं खगड़िया जिले से आने जाने वाले सबाड़ी वाहनों का परिचालन तेतरी बिहपुर 14 नवर सड़क से हो रहा था. पूर्णिया कटिहार से आने जाने वाले सबाड़ी वाहनों का परिचालन तेतरी जहान्वी चौक 14 नवर सड़क से हो रहा था. ब्रांच सड़को से अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने से 14 नंबर सड़क पर भी जगह जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. जाम के कारण कटिहार पूर्णिया अररिया जाने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एनएच 31 एवं पुल पहुच पथ पर जाम लगे रहने के कारण एंबुलेंस गाड़ी के अलावे कई स्कूली बस भी घंटों जाम में फंसे रहे. आवश्यक सेवा की वाहने भी घंटो जाम में फंसी रही. पुल इव पहुच पथ पर लगे जाम को नियंत्रित करने में परबत्ता एवं नवगछिया पुलिस लगी हुई थी. जाम में पुलिस द्वारा वाहनों को कतारबद्ध कर वनवे कर धीरे धीरे निकाला जा रहा था. लेकिन जाम का दायरा इतना बड़ा हो गया है कि जाम पर नियंत्रण पाना पुलिस के लिए भी मुश्किल हो गया है. पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि अत्यधिक वाहनो के परिचालन होने एवं वाहन चालकों द्वारा लगातार मना करने के बाद भी पुलिस की आंखों से ओझल होते ही ओवर टेक करने लगते है और गाड़ी को सड़क पर आरतिर्छा खड़ी कर देते है जिसके कारण जाम लगा जाता है. इस दौरान जाम की और भी ज्यादा भयावह हो जाती है. नवगछिया की सड़कों पर रविवार की देर रात तक जाम की स्थिति यथावत बनी हुई थी. नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि पुल पहुच पथ पर वाहनों के अत्यधिक परिचालन होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जाम को लेकर परबत्ता थाना एवं जीरोमाइल में अतिरिक्त पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. जाम को लेकर वाहनो को कतारबद्ध कर निकाला जा रहा है.
– जाम के कारण यात्रियों के छूट रहे थे पसीने, पैदल यात्रा करने को मजबूर थे यात्री
घंटो जाम में सबाड़ी वाहनों के फंसे रहने के कारण यात्रियों के इस सर्द मौसम में भी पसीने छूट रहे थे. जाम के कारण यात्री हलकान थे. नवगछिया से भगालपुर जा रहे बिहपुर के यात्री देवानंद कुमार, लक्ष्मी देवी, रूपेश कुमार ने बताया कि वे लोग सुबह दस बजे भगालपुर के लुई निकले थे. सामान्य स्थिति में डेढ़ घंटे में भागलपुर पहुच जाना था. लेकिन भागलपुर आने में हमलोगों को तीन बज गए. जाम के कारण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल जांच करने आ रही केंद्रीय टीम भी घंटो तक जाम में फंसी रही. जाम के करण केंद्रीय टीम दो बजे के आसपास नवगछिया अनुमंडल अस्पताल जांच के लिए पहुची. जाम के कारण कई यात्रियों को पैदल यात्रा करना पड़ा. पुल पर जाम रहने के कारण कई यात्रियों ने पैदल ही पुल को पार कर लिया. लेकिन पुल को पार करने के बाद भी यात्रियों की परेशानी काम नही हुई.
– जाम की समस्या का हो स्थाई समाधान
विक्रमशीला पुल व पहुच पथ पर आए दिन जाम लगने के कारण लोगो मे व्यवस्था के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण जहां लोग परेशान हैं. वहीं ऐसे दिन जाम में मरीजों के एम्बुलेंस फंस रही हैं. स्कूली बच्चे स्कूल समय पर नहीं पहुच पा रहे हैं. सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थान में काम करने वाले कर्मी समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुच पा रहे हैं. जबकि लोग जाम को लेकर समय से काफी पहले घर से निकलते हैं. स्थानीय लोगो ने कहा कि आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिले इसको लेकर प्रशासन सतत से के विशेष प्लानिंग के तहत जाम की समस्या का समाधान निकालने की जरूरत है. लोगों ने कहा कि जाम की समस्या के समाधान को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती है तो जाम में फसने से मरीजों को जान जाने की समभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.
