नवगछिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,67, 84,297 रुपये का समझौता और 12.27 करोड़ रुपये की वसूली -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 2,67, 84,297 रुपये का समझौता और 12.27 करोड़ रुपये की वसूली की गयी। पांच बेंचों पर विभिन्न बैंकों, बीएसएनएल सहित अन्य केसों का निष्पादन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेंच एक पर एडीजे थ्री अमिताभ चौधरी, पैनल अधिवक्ता अशोक झा के बेंच में मोटर दुर्घटना मामले में समझौता कर 1.5 लाख रुपये कार्यकर्ता को प्रदान किया गया।

वहीं यूको बैंक के 168 वाद में 65.53 लाख रुपए का समझौता किया गया, जिसमें 46.21 लाख वसूले गये।बेच संख्या दो पर एसीजेएम फर्स्ट नवगछिया नरेन्द्र पाल सिंह, पैनल अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह, बेच तीन पर एसीजेएम थ्री अखोरी अभिषेक सहाय, पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार, बेंच चार में एसडीजे एम नवगछिया प्रमोद पाण्डेय, पैनल अधिवक्ता प्रवीण कुमार प्रभात और बेंच पांच में न्यायायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नवगछिया कुमार पंकज पैनल, अधिवक्ता वंदना कुमारी के बेंच में आठ वाद का निष्पादन किया गया। लोक अदालत में स्टेट बैंक, यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने भाग लिया।