नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंण्ड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को दोपहर बाद 63330 अप कटिहार बरौनी पैसेंजर ट्रेन पर लगभग 3:35 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर मालदा के कलियाचक थानान्तर्गत सुजापुर निवासी निजाम उद्दीन के पुत्र मो.सनाउल्ला 35 का ट्रैन पर चढने के दौरान क्रम में गिरने से ट्रैन से बांयॉ पर कट गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जख्मी मो.सनाउल्ला ने बताया कि कटिहार से बरौनी फुलवरिया जा रहा था पानी का बोतल खरिदने के लिए ट्रैन से उतरा था चढने के दौरान गेट पर भीड़ होने के कारण चलती ट्रेन से गिर गया जिससे बायॉ पैर का पंजा कट गया है. मौके पर स्थानीय पैसेंजर पिंकू मंडल ने आरपीएफ जवान की मदद से पीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए पहुंचाया.

स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि आरपीएफ के मदद से युवक के परिजनों को दुरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई है. पीएचसी प्रभारी डा विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया.
