नवगछिया : जमादार ने अंडा दुकानदार की कर दी जमकर पिटाई.. अंडे की दुकान तुम काहे -Naugachia News

कदवा

नवगछिया : ढोलबज्जा बाजार में शुक्रवार की संध्या सात बजे ढोलबज्जा थाना में पदस्थापित जमादार ने अंडा दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी है. जमादार द्वारा पिटाई किए जाने के बाद पीड़ित दुकानदार ढोलबज्जा बाजार निवासी दिवाकर कुमार गुप्ता ने इसकी शिकायत नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती को मोबाइल पर घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद शनिवार को ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ नवगछिया एसपी निधि रानी को घटना के संदर्भ में आवेदन देते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी को दिए आवेदन में अंडा दुकानदार दिवाकर कुमार गुप्ता ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी दुकान जो अंडे की है उसे लगाया था. लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर रखते हुए अपनी दुकान को संध्या 7 बजे समेट रहा था. इसी बीच ढोलबज्जा थाना के जामादार अनिल कुमार यादव आएनऔर बिना कुछ कहे सुने मुझे डंडे से बुरी तरह पीटने लगे और गाली-गलौज करते हुए कहने लगा कि अंडे की दुकान तुम काहे लगाते हो.

आसपास में मौजूद व्यक्ति द्वारा कहने के बाद भी वह मुझे पिटते रहे. घटना के संदर्भ में नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि दुकानदार द्वारा इस संदर्भ में आवेदन दिया गया है. इस संदर्भ में डीएसपी मुख्यालय को जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.