नवगछिया : कदवा दियरा पंचायत में चल रहे विकास कार्य की योजनाओं की जांच शुरू -Nauagchia News

कदवा

प्रखंड के खैरपुर कदवा दियरा पंचायत में चल रहे विकास कार्य की योजनाओं की जांच बीडीओ कुंदन कुमार ने किया। इस दौरान बीडीओ ने पंचायत में आवास योजना की जांच की। बीडीओ ने खैरपुर कदवा पंचायत के सभी आवास योजना के लाभुकों के घरों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पंचायत में बहुत से लाभुक ऐसे है जिन्हें आवास योजना के प्रथम किश्त का भुगतान हो चुका है लेकिन उन लाभुकों के द्वारा अबतक मकान का निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संदर्भ में बीडीओ ने सभी लाभुकों को तत्काल आवास निर्माण करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि खैरपुर कदवा पंचायत के आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2016- 17 के लाभुकों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि ई लाभुकों को आवास योजना की राशि मिल भी गई है।

योजना की राशि मिलने के बाद भी लाभुकों के द्वारा अब तक घर नहीं बनाया गया है। बीडीओ ने ऐसे लाभुकों को एक सप्ताह के अंदर घर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर घर का निर्माण नही करने की स्थिति में विधिसम्मत क़ानूनी कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण आवास सहायक इंद्रजीत कुमार , पर्यवेक्षक हेमंत कुमार उपस्थित थे।