नवगछिया : दियरा में नामांकन के नाम पर 1300 लेने का आरोप.. गरीबों के लिए असहनीय

कदवा

नवगछिया।  नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा और कदवा प्रताप नगर उच्च विद्यालय में नवमी और दशमी में नामांकन के नाम पर 1300 रुपये वसूले जाने की शिकायत जिला परिषद सदस्य नंदिनी सरकार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से की है। जिला परिषद ने बताया कि विद्यालयो में कई अनियमितताएं है जिनकी शिकायत यहां के बच्चे एवं बच्चियों द्वारा किया पूर्व में भी किया गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्राओं के द्वारा शिकायत किये जाने पर दोनों हाई स्कूल में जाकर जब जांच पड़ताल किया गया तो कई अनियमितता पाई गई। कदवा दियरा विद्यालय में 13 शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं लेकिन प्रधानाध्यापक नहीं थे और मात्र6 शिक्षक ही वहां उपस्थित मिले।

मध्य विद्यालय प्रताप नगर में बच्चों की संख्या काफी कम थी एवं खाना में सब्जी चावल दिया गया था।जिला परिषद ने कहा कि नामांकन के नाम पर ₹1000से 1300 छात्रों से लिए जाते हैं जो दियराके गरीबों अविभावकों के लिए असहनीय है उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कारवाई कि मांग की।