नवगछिया : छठ पर्व को लेकर बिजली विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सूचना/खबरे

नवगछिया : छठ पर्व को लेकर विद्युत विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर तारों की मरम्मत से लेकर पर्व के दौरान पर्याप्त बिजली मिले, इसके लिए भी तैयारियां पूरी हैं। बिजली संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों के नंबर जारी किए गए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान 65 मानव बलों को नवगछिया अनुमंडल में लगाया गया है। यह बिजली की गड़बड़ी को तुरंत सही करेंगे। अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में होने वाली समस्याओं को लेकर नंबर जारी किया गया है। अगर उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाया जाता है तो वैसे कर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शनिवार को भी कैश काउंटर 1 बजे तक खुले रहेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करना हो, वे जमा कर सकते हैं।

यहां कर सकते हैं फोन

नवगछिया गोपालपुर, रंगरा और इस्माइलपुर प्रखंड के विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए 7033095 830 नंबर पर कॉल कर सकते हैं । खरीक, नारायणपुर और बिहपुर प्रखंड में विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए 7634855 771 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। शिकायतों को दर्ज करवाने के लिए 75418 14813 नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

वही विद्युत विपत्र के संबंधित समस्याओं और शिकायतों के लिए 9264299929 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। बिहपुर फीडर की समस्याओं के लिए बिहपुर जेई रवि शंकर कुमार से 77638 14433 नंबर पर संपर्क कर सकते. हैं। नारायणपुर विकास कुमार से 7632996751 पर संपर्क किया जा सकता है वहीं जेई खरीक ज्ञान प्रकाश से 8114598875 बात की जा सकती है। जेई गोपालपुर अनुराग सिंह से 776 6095476 पर बात की जा सकती है।