नारायणपुर । प्रखंड के मधुरापुर बाजार में शनिवार को बाईक से ठोकर लगने पर मारपीट में एक युवक घायल हो गया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी घायल ने बताया कि युवक अमन कुमार अपने पिता लालमोहन यादव को डॉक्टर से दिखाने जा रहा था, तभी कपड़ा दुकान से महिला बच्चे के साथ निकली,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिससे बाइक टकरा गई। इसी बात पर मारपीट हुई जिसमें युवक घायल हो गया। घायल ने मधुरापुर बाजार निवासी आठ लोगों के विरूद्ध भवानीपुर थाना में शिकायत दी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी
