नवगछिया : लौआलगान मेला में मामा पर चली गोली, जख्मी भांजा को कराया भर्ती

NEWS

नवगछिया : थाना क्षेत्र के लौआलगान में काली मेला की दूसरी रात नाटक मंचन देखने के दौरान मध्य रात्रि में मामा रोहित उर्फ करण पर बदमाशों ने गोली चला दी। जिसमें मामा बाल-बाल बचे लेकिन भांजा जख्मी हो गया। जख्मी बालक भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के खरीक गांव का रहने वाला है। काली पूजा के पहले दिन अपने गांव से मेला देखने ननिहाल लौआलगान आया हुआ था। बुधवार को नाटक मंचन देखने के लिए मामा लौआलगान निवासी रोहित उर्फ करण के साथ गया था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने मामा करण पर गोली चला दी। जिसमें यह बाल-बाल बच गए लेकिन भांजा रौनक कुमार (12 वर्ष) को दाहिने पैर में गोली लग गयी। घटना के बाद मेला में कुछ समय के लिए भगदड़ मच गयी। जख्मी बालक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा = में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार जख्मी बालक खतरे से बाहर है।

गोलीबारी की घटना को लेकर जख्मी के मामा व भाजपा आईटी सेल के चौसा प्रखंड अध्यक्ष लौआलगान निवासी रोहित उर्फ करण कुमार गुप्ता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ चौसा थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मेला के दौरान हुई गोलीबारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति – लौआलगान निवासी मो. कयूम बताया “लौआलगान काली मेला में हुई गोलीबारी की घटना में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में हरेक पहलू पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। गोलीबारी की घटना में घायल रौनक का इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, मायागंज भागलपुर में चल रहा है, उसकी हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
किशोर कुमार, थानाध्यक्ष ।

गया। आवेदन में करण ने गांव के ही अखिलेश यादव, मो. कैयूम खान, ■ कुनाल कुमार एवं संजीव कुमार को 1 नामजद करते हुए कहा है कि मुझे पर गोली चलाई थी।