नवगछिया : घर का ताला तोड़कर जेवरात नगद और अन्य सामानों की चोरी-Naugachia News

बिहपुर

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी में अज्ञात अपराधियों ने रात में ग्रह स्वामी अरविंद कुमार के घर का ताला तोड़कर सभी कमरों में रखे बहुमूल्य कीमती जेवरात नगद और अन्य सामानों की चोरी कर ली है. घटना की सूचना गृह स्वामी को दी गई है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गृहस्वामी बीते कई दिनों से महाराष्ट्र के मुंबई में किसी काम से गए हुए थे.पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गृहस्वामी के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. !”रविवार की सुबह पड़ोस के ग्रामीणों ने अरविंद कुमार के घर का ताला टूटा और घर खुला हुआ देखा. ग्रामीणों को शक हुआ तो देखा कि घर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था.

अंदर जाकर ग्रामीणों ने देखा तो सभी कमरों भी ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे हुए थे.इस बात से लोगों को आशंका है कि अज्ञात चोरों ने घर के सभी बेस कीमती समान की चोरी कर ली है.घर से कितने लागत की समान की चोरी हुई. इसका सही सही आकलन नहीं हो पा रहा है.गृह स्वामी के आने के बाद ही चोरी की गई समान का सही आकलन हो पाएगा.ग्रामीणों ने घटना की सूचना खरीक पुलिस को दी है. पुलिस स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है.