नवगछिया : गोसाईंगांव में अलाव की चिंगारी से घर में लगी आग, हजारों की क्षति – Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर। प्रखंड के गोसाईंगांव में अलाव की चिंगारी से शुक्रवार की शाम कलबलिया घाट के समीप मिथिलेश कुमार के घर में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों संपत्ति खाक हो गई। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेकिन तब तक घर सहित पूरा सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान अलाव की चिंगारी बगल में रखे जलावन में पकड़ लिया और देखते ही देखते आग भयानक रूप ले लिया। पीड़ित मिथिलेश कुमार ने बताया कि घर में रखा, मछली पालन वाला जाल, अनाज, जानवरों का चारा सहित सबकुछ खाक हो गया।

इस घटना में एक बकरी के भी जलकर मर गई। सीओ मो. फिरोज इकबाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा।