नवगछिया :- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. मालूम हो कि मंगलवार की सुबह में गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर गोसाईगांव पड़ोसी के साथ में जमीन बंटवारा को लेकर लाठी डंडा के साथ मारपीट हुई . जिसमें की प्रथम पक्ष के तरफ से 58 वर्षीय शंकर शर्मा, विनोद शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र राहुल शर्मा, शंकर शर्मा के 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, राहुल शर्मा के 22 वर्षीय पत्नी काजल देवी गंभीर रुप से घायल हो गई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसे परिजनों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राहुल शर्मा व उर्मिला देवी को बैहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया है.

वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिसमें कि रमेश शर्मा के पत्नी किरण देवी, राकेश शर्मा के पत्नी सोनी देवी और बबलू कुमार भी घायल हो गए थे जिसे परिजनों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां पर सभी घायलों का इलाज कराया गया.
