एसडीपीओ कार्यालय के वेश्म में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पिछले माह प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, वारंट की तामिला करने और कुर्की का निष्पादन करने का निर्देश दिया। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ-साथ समय-समय पर बदल-बदल कर वाहन चेकिंग करके का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने अपराध करने के बाद दियारा में छुपकर रहने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीसीए सहित अन्य प्रस्ताव मांगे गयेएसडीपीओ ने बताया कि वैसे बदमाश, जो जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आये है और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उनकी जमानत रद्द करने के लिये लिखा जा रहा है। सीसीए 12 के तहत आठ लोगों पर प्रस्ताव भेजा जायेगा। वहीं सभी थानाध्यक्षों को भी अपने-अपने क्षेत्र के वैसे बदमाशों का नाम सीसीए 12 के तहत मांगा गया है

जिससे समाज में दहशत पैदा होता है।कुख्यात शबनम यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम गठितकोसी दियारा के कुख्यात घुड़सवार गिरोह के सरगना कुख्यात शबनम यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जाएगी। एसडीपीओ ने बताया कि इसके लिए विशेष टीम बनायी गयी है, जो दियारा में कार्रवाई करेगी। बैठक में इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा, एसएन चौहान, श्रीकान्त भारती, थानाध्यक्ष रणजीत कुमार, राज कुमार सिंह सहित सभी थानाध्यक्षों ने भाग लिया।
