बिहपुर । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बुधवार को जयरामपुर कोसी कछार स्थित गुवारीडीह टीले पर कटाव रोधी कार्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार व एसडीओ ई धीरेन्द्र कुमार ने डीएम को विस्तृत जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुवारीडीह टीले में 100 मीटर में कटाव रोधी कार्य ईसी बैग व जियो बैग से अप्रोन कार्य किया गया है। वहीं टीले के पश्चिम अप स्ट्रीम में एक किलो मीटर में जियो बैग, स्लोप वर्क और पार्कों पाइन कार्य 4 करोड़ 86 लाख की लागत से कराया गया है।
वहीं संवेदक के द्वारा कराए गये कार्य का निरीक्षण करने के बाद डीएम संतुष्ट नजर आये। गुवारीडीह में कार्य 20 फरवरी से शुरू हुआ था और जो कार्य संपन्न हो गया है।डीएम ने बताया जहां कार्य पूरा हो गया है।1जून के बाद जहां भी आवश्यकता होगी फ्लड फाइटिंग का काम कराया जाएगा।

