नवगछिया। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कठेला निवासी कुख्यात ऋषव चौधरी को खरीक पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को सूचना मिली थी कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर घर आया है। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी, पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ कठेला स्थित ऋषव के घर पहुंचे।
जहां उसकी घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कुख्यात का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

