22 फरवरी को कर दी गयी थी अंधे मो दुक्खन और उसकी पत्नी की हत्या

Crime Reoprts

माता पिता की हत्या से दो माह पहले गायब हुआ था बालक
मृतक बालक के कपड़ों से की गयी पहचान
भाई मो आशिक के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी
तीनों आरोपी पहले से ही हैं सलाखों के पीछे
28 naugachia ujani me mila bacche ka kankal
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव में दो माह पहले लापता हुए स्व मो दुक्खन के छ: वर्षीय बालक पुत्र मो संजार का नरकंकाल बरामद हुआ है. नरकंकाल को प्रथम दृष्टया देखने के बाद ही प्रतीत होता है कि बालक की हत्या कर उसके शव को जमीन के नीचे दफना दिया गया था. मालूम हो कि मृतक बालक मो संजार के माता पिता अंजुम खातून और मो दुक्खन की पीट पीट कर हत्या 22 फरवरी को ही कर दी गयी थी. इस मामले में आरोपी तीन लोगों मो मकसूद व उसकी पत्नी अंगूरी बेगम, पुत्र मो फैयाज को घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. दंपत्ति की हत्या के बाद गांव के लोगों को शक का था कि दो माह पहले गायब हुए पुत्र की भी हत्या कर दी गयी होगी. मंगलवार को गांव के पीसीसी सड़क पर एक सड़ा गला हाथ मिला. इस बात की सनसनी पूरे गांव में फैल गयी. देखते ही देखते मौके पर कई लोग इकट्ठा हो गये. ग्रामीण स्तर से ही खोजबीन की गयी तो सड़क से कुछ दूरी पर ही बांस बाड़ी में बालक मो संजार का नरमुंड व कंकाल मिला. जिसके कपड़े, टोपी को देख कर उसके बड़े भाई मो आशिक ने शिनाख्त किया. ग्रामीण कह रहे हैं कि बालक की हत्या कर उसके शव को दफना दिया गया होगा जिसे जानवरों ने खींच कर बाहर निकाला गया होगा. मामले की प्राथमिकी मृतक के बड़े भाई मो आशिक के बयान पर नवगछिया थाने में दर्ज कर लिया गया है. जिसमें मो मकसूद, मो फैयाज और अंगूरी बेगम को आरोपी बनाया गया है. मो आशिक ने पुलिस से कहा है कि जब उसके चाचा, चाची और चचेरे भाई ने मिल कर उसके माता पिता की हत्या कर दी तब उसको इस बात का शव हुआ था कि दो माह पहले गायब हुए उसके भाई का भी अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी होगी. कंकाल मिलने के बाद उसका शव हकीकत में बदल गया. जिस वक्त उसका भाई गायब हुआ था तो किसी ने सोचा भी नहीं था उसके चाचा का परिवार इस हद तक जा सकता है. मालूम हो कि मो मकसूद और मो दुक्खन के बीच बसोबासी जमीन को लेकर विवाद था. इसी कारण से 22 फरवरी को मो दुक्खन और उसकी पत्नी की हत्या निर्ममता से कर दी गयी थी. इधर बरामद हुए कंकाल को पुलिस ने जब्त कर लिया है. फिलहाल कंकाल को नवगछिया पुलिस के अभिरक्षा में ही रखा गया है. नवगछिया के थानेदार संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि बुधवार को कोर्ट से आदेश लेकर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. मामले में नामजद किये गये तीनों आरोपियों को मो दुक्खन और अंजुम खातून की हत्या के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!