नारायणपुर। मध्य विद्यालय नवटोलिया में मंगलवार की रात दरवाजा का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने विद्यालय का मोटर, पंखा सहित अन्य सामान उड़ा लिये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बुधवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभू मंडल ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
