नवगछिया । प्रखंड के सिहपुर पश्चिम पंचायत वार्ड नंबर छः में खाना बनाने के दौरान लगभग शाम सात बजे घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने बीडीओ हरिमोहन कुमार व सीओ अजय सरकार को दूरभाष पर जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीडीओ ने बिहपुर थाना से संपर्क कर दमकल की गाड़ी भेजी। ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया। घर गनौल गांव निवासी शंकर यादव का था। बीडीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर जांच कर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
