नवगछिया में शान से फहरेगा तिरंगा तैयारी पूरी.. 75 वां स्वतंत्रता दिवस

NEWS

नवगछिया : नवगछिया अनुमण्डल में 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसको लेकर अनुमण्डल कार्यालय प्रांगण में चारों तरफ सफाई के साथ रंग रोशन किया जा रहा है। अनुमण्डल कार्यालय में सुबह नौ बजे झंडा फहरेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9.30 बजे, अनुमण्डल कारा में 9.40 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति कार्यालय में 10 बजे, पुलिस लाइन में 10.20 बजे, नवगछिया आदर्श थाना में 10.35 बजे, अनुमण्डल अस्पताल में 10.45 बजे, गोपाल गौशाला में 11 बजे और नगर परिषद कार्यालय में11.30 बजे ध्वजारोहण होगा।