नवगछिया : खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर इस्माईलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी बह रही है

सूचना/खबरे

नवगछिया में एक बार फिर गंगा और कोसी नदी की लगातार जल स्तर बढ़ने के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा होने लगी है। कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी आ जाने से गांवों का संपर्क भंग होने लगा है। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी गुरुवार को खतरे के निशान 31.60 मीटर से 18 सेंटीमीटर ऊपर अर्थात् 31.78 मीटर पर बह रही है। 24 घंटे में 21 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राघोपुर में चेतावनी के जलस्तर 32.68 मीटर को पार कर 32.96 मीटर पर बह रही है। यहां 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यह जानकारी नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली है।

इस्माईलपुर के पश्चिमी बिठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल प्रधान ने बताया कि यहां पर जिस तरह से एक बार फिर से बाहर आने की स्थिति उत्पन्न हुआ है इसे रामनगर केलाबारी पश्चिमी भिट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप आदि जगहों पर बाढ़ का पानी काफी नजदीक आ गया है अगर और थोड़ा जलस्तर में वृद्घि हुआ तो फिर से एक महीना पहले जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगा।