नवगछिया। मध्याह्न भोजन से बच्चे के बीमार पड़ने की जांच करने अनुमण्डल अस्पताल पहुचे डीपीओ विजय आनंद के साथ अभिभावकों की जमकर नोकझोक हुई। नवगछिया के समाजसेवी सह निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसा गर ने डीपीओ पर बरसते हुये कहा कि बच्चों की इस स्थिती के लिए आपलोग जिम्मेदार है। वही अभिभावकों ने भी जमकर बिरोध जताया और कहा कि प्रधानाचार्य और रसोइया घटना के लिए जिम्मेदार है सभी पर कार्रवाई करे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया। मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार होने की सूचना पर जिलाशिक्षा पदाधिकारी ने डीपीओ को विजय आनंद के रिपोर्ट पर प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर डीपीओ ने नवगछिया आकर मामले की जांच की और रिपोर्ट दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी।
नारायणपुर। प्रखंड के बीएमसी मकतब नारायणपुर शिक्षक मो. आलम को पंचायत नियोजन इकाई ने शिक्षक द्वारा जेल जाने का तथ्य छिपाने को लेकर विभागीय कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। जयपुर चूहर पूरब पंचायत सचिव ने बताया कि शिक्षक को निलंबन काल का मुख्यालय प्राथमिक विद्यालय रामूचक बनाया गया है।

