नवगछिया: क्षतिग्रस्त तटबंध व स्परों का होगा जीर्णोद्धार.. तटबंध की मरम्मत व बोल्डर पीचिंग

गोपालपुर

नवगछिया। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले वर्ष गंगा नदी के प्रलंयकारी बाढ़ के कारण इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्पर संख्या दो एवं तीन के बीच ध्वस्त हुए मुख्य तटबंध व स्पर संख्या छह एन व स्पर संख्या सात के बीच क्षतिग्रस्त तटबंध तथा स्पर संख्या छह के क्षतिग्रस्त भाग का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पांच करोड़ की लागत से नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा करवाया जायेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि निविदा द्वारा गया के सिंधुजा कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुशील सिंह को कार्य आवंटित किया गया है। स्पर संख्या दो व तीन के बीच ध्वस्त तटबंध में मिट्टी भराई व जिओ बैग पीचिंग तथा स्पर संख्या छह एन व सात के बीच तटबंध की मरम्मत व बोल्डर पीचिंग का कार्य करवाया जायेगा। ऐसे कागजी प्रक्रिया पूरी होने में अभी समय लगेगा लेकिन बाढ़ पूर्व या कार्य पूरा करने की बात अभियंता द्वारा बतायी जा रहा है।