नवगछिया । परबत्ता थाना के राघोपुर में कोचिंग सेंटर का संचालक शनिवार को लापता हो गया। युवक के पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही पुत्रवधु पर आरोप लगाए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी उचितलाल मंडल के पुत्र मंतलाल कुमार आनंद गांव में ही कोचिंग का संचालन करता है। लापता युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा शनिवार सात बजे कोचिंग के दस बच्चों को लेकर इस्माईलपुर के केलाबाड़ी में आयोजित एक क्विज में गया था। जिसके बाद वो घर नहीं लौटा। जो छात्र उसके साथ गए थे जब उससे पूछताछ की तो बताया कि मंतलाल रात करीब 12:00 बजे घर आ गया था। वहीं मंतलाल की बाइक और मोबाइल दरवाजे पर रखा हुआ था।
आशंका जताई कि उसके पुत्र की हत्या कर दी गई है। लापता युवक के पिता ने युवक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पुत्र और पुत्रवधु में हमेशा झगड़ा होता था। शनिवार रात में भी फोन पर झगड़ा हुआ था। आशंका जताई कि पुत्र के लापता होने में पुत्रवधु का भी हाथ है। क्यों की मेरे पुत्र का खून लगा एवं टूटा हेलमेट उसके पास से मिला है जिसे वो बार बार छुपाने की कोशिश कर रही थी। मुझे आशंका है की मेरी पुत्रवधु ने हीं किसी के साथ मिलकर साजिश के तहत मेरे पुत्र को कहीं गायब कर दिया है।

वहीं लापता युवक मंतलाल कुमार आनंद की पत्नी रूपा कुमारी ने अपने ससुर के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मैं कुछ भीं नहीं जानती हूं कि मेरे पति कहां हैं। मेरे पति शनिवार को किसी काम से केलाबाड़ी गए थे। जब देर रात तक वो घर नहीं आए तो मैने फोन किया जिस पर मेरी उनसे थोड़ी लड़ाई भी हुई थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम आ रहे है। जब दुबारा कॉल किए तो वो बोले हम दरवाजे पर हैं। हम इससे ज्यादा कुछ नहीं जानते है। जब उन्होंने बोला की हम दरवाजे पर है तो मैंने सोचा अब वो कमरे में आएंगे लेकिन वो कमरे में नही आएं। वहीं रूपा कुमारी अपने ससुर के द्वारा खून लगा हेलमेट गायब करने के आरोप पर बोली की हेलमेट, गाड़ी की चाबी और मोबाइल दरवाजे पर रखा हुआ था जिसे मैंने उठा कर कमरे में रख दिया था।
वहीं थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा की युवक की हमने काफी खोजबीन की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जिसमे से एक सीसीटीवी कैमरे में युवक नजर आ रहा है। जिसने देखा गया की युवक रात में अपने घर की ओर जाता हुआ दिख रहा है। प्रथम दृष्टा से ऐसा प्रतीत हो रहा है की पत्नी से झगड़ा होने की वजह से गुस्से में युवक आसपास कहीं चला गया होगा। पत्नी से भी पूछताछ की गई है वहीं जो छात्र लापता युवक के साथ केलाबाड़ी गया था उससे भी पूछताछ की गई है लेकिन कोई ठोस जानकारी निकलकर सामने नही आ पाई है। परिजनों के द्वारा युवक के लापता होने का आवेदन दिया गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
