नवगछिया : कुख्यात ने मुर्गा व्यवसायी से मांगी रंगदारी, विरोध पर किया घायल

Crime Reoprts

नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के ढोड़िया निवासी मुर्गा व्यवसायी के दुकान पर चढ़कर गांव के ही कुख्यात अपराधी जलजल यादव द्वारा रंगदारी की मांग करने और विरोध करने पर हथियार के बट से पीटकर दुकानदार को घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर कुख्यात जलजल यादव हथियार के साथ मुर्गा दुकान पर पहुंचा, जहां दुकानदार से बतौर रंगदारी के रूप में मुर्गा देने को कहा। जिस पर दुकानदार ने मना किया तो कुख्यात ने हथियार के बट से पीटकर दुकानदार को घायल कर दिया एवं जान मारने की नियत से सीने में लोडेड कट्टा सटा दिया। इसी बीच हो हंगामा होने पर दुकानदार के परिवार और आसपास के लोगों उसकी जान बचाई और कुख्यात को पकड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी पक्ष के लोगों ने भगा दिया

सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से कुछ देर पूर्व आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। घटना स्थल से पुलिस ने लोडेड कट्टा बरामद कर लिया। वहीं, थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आर्म्स एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। किसी भी कीमत पर आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। बता दें कि हत्या के आरोप में कुख्यात जलजल यादव जेल में सजा काट रहा था, जो 15 दिन पूर्व ही सजा की अवधि पूरा कर जेल से बाहर आया है। इसी की खुशी में सोमवार को मुर्गा पार्टी का आयोजन रखा था। इसी के लिए रंगदारी में मुर्गा मांगने आया था।