नवगछिया के यस भगत का चयन राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में

खेल

नवगछिया। भारतीय साफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन के तत्वावधान में 9वीं राष्ट्रीय साफ्टबॉल क्रिकेट (अंडर 19) प्रतियोगिता 2021 का आयोजन मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में 16 से 19 दिसम्बर तक होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने बिहार टीम जा रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के खिलाड़ी यस भगत का चयन बिहार राज्य साफ्टबॉल क्रिकेट टीम में किया गया है। नवगछिया निवासी दीपक कुमार भगत के पुत्र यस भगत नवगछिया के कोच घनश्याम प्रसाद की देखरेख में क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

बिहार टीम में चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, अशोक सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, मो. नाजिम, क्रिकेट कोच प्रमोद शर्मा, अनुराग साह आदि खेलप्रेमियों ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। यस भगत आज नवगछिया से पटना के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर नवगछिया स्टेशन पर कोच घनश्याम प्रसाद अनुराग साह, क्रिकेट खिलाड़ी अनीष यादव, आशुतोष कुमार, राजेश कुमार, धीरु, मिथुन, तोसेफ, आदि उपस्थित थे।