कहलगांव के बटेश्वर स्थान से नवगछिया के तीनटंगा के बीच गंगा में मालवाहक जहाज चलाने के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग के आयुक्त से अनुमति मांगी है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी। वहीं अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर बटेश्वर व तीनटंगा में टर्मिनल निर्माण की दिशा में पहल की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थल जांच कर उसमें आनेवाली बाधा के अध्ययन के लिए डीएम के स्तर पर टीम गठित की गई है। इस टीम के अध्यक्ष एडीएम हैं। टीम का बीते बुधवार को ही स्थल की जांच के लिए जाना था। लेकिन इसके लिए प्राधिकरण के पदाधिकारी ने संपर्क नहीं किया है। इस कारण जांच नहीं हो पाई है। बता दें कि एनएच पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए गंगा के रास्ते मालवाहक जहाज चलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।


इसमें वाहनों के लिए दूरी कम हो जाएगी। करीब गंगा में डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय वाहन एनएच-31 तक पहुंच जाएंगे। टीम को टर्मिनल की उपयोगिता वहां देखनी है, जहां मार्ग की भी सुविधा हो। एडीएम राजेश कुमार झा राजा ने बताया कि विभाग से अनुमति मिलने के बाद इस दिशा में पहल तेज की जाएगी। इसको शुरू करने संबंधी जो कार्रवाई थी डिमांड थी उसे पूरा किया जा रहा है।
