10 सितंबर को भारत बंद के लिए राजद पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर

भागलपुर / पटना

वा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद के लिए राजद पूरी मुस्तैदी के साथ सड़क पर उतरेगा। सांसद ने शनिवार को तिलकामांझी स्थित अपने आवास पर कहा कि अच्छेदिन और महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आयी नरेंद्र मोदी की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वृद्धि कर पुराने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। इससे अन्य वस्तुएं भी महंगी हो गयी हैं। मोदी सरकार और नीतीश सरकार पेट्रोल पर 43.69 रुपए और डीजल पर 33.67 रुपए उत्पाद शुल्क के नाम पर मुनाफा कमाती हैं।

जबकि महंगाई की मार से जनता कराह रही है और केंद्र मौन होकर बैठा है। सांसद ने युवा, छात्र, किसान, मजदूर, व्यवसायियों समेत सभी वर्गों को भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। बंद के दौरान स्कूली बस सेवा, एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया जाएगा।