नवगछिया : कमलेश अग्रवाल बने लायन्स क्लब अध्यक्ष, सुभाष बने सचिव

सूचना/खबरे

नवगछिया : लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पदस्थापन समारोह का आयोजन शुक्रवार की देर रात किया गया। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कमलेश कुमार अग्रवाल ने की जबकि संचालन समारोह के संयोजक सह जोन चेयरपर्सन पवन कुमार सर्राफ ने किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, मुख्य अतिथि जिलापाल लायन विनोद अग्रवाल, पदस्थापन अधिकारी अनुपम सिंघानिया, विशिष्ट अतिथि उपजिलापाल लायन प्रदीप खेतान, सम्मानित अतिथि संजय अवस्थी, मधुसुदन, रीतेश सहेला, प्रज्ञा कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में कमलेश कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, बिनोद केजरीवाल को उपाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र वर्मा को सचिव, प्रमोद केडिया को सह सचिव, बिनोद कुमार चिरानीयां को कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार सर्राफ को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया और शपथ दिलायी गई।

कार्यक्रम में सीए नवीन केजरीवाल, सीए प्रतीक खेमका, संतोष यादुका, नीरज चिरानीयां, प्रभु कुमार ने नये सदस्य के रूप में क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

जिलापाल, उपजिलापाल और सम्मानित अतिथियों द्वारा क्लब के सेवाभाव से किये गया कार्यों के लिए क्लब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ सभी सदस्यों और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज को लायन्स इंटरनेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।