नवगछिया : कदवा में कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद हो रहा कटाव को लेकर सांसद अजय मंडल की पहल पर शनिवार को जल संसाधन विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। इस के दौरान सांसद व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता भी मौजूद थे। सांसद ने बताया कि बिंदटोली के अस्तित्व खतरे में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हमने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि इस गांव को बचाना है। बाढ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि कुछ जगहों पर पलड फाइटिंग के तहत एनसी बॉडी का कार्य किया गया है। कार्यपालक अभियंता मो. कैमरून व सहायक अनुदान प्रफुल्ल कुमार ने विशेष तौर पर काम कराने की जरूरत बताई। जिन जगहों पर कटाव हो रहा है
वहां तत्काल एनसी करने का निर्देश दिया। बाबा विशु रावत सेतु के नीचे भी कटाव का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर के भी पुल निगम के कार्यपालक अभियंता ई शैलेंद्र कुमार, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी कोसी नदी के किनारे पहुंचे जहां पर जल संसाधन विभाग उड़नदस्ता की टीम एवं पुल निगम के अधिकारियों के द्वारा कटाव से बचाव को लेकर बात की गई














